Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Samastipur Voice Samastipur Voice Samastipur Voice
Samastipur Voice Samastipur Voice Samastipur Voice
  • Home

Welcome to the ultimate source for fresh perspectives! Explore curated content to enlighten, entertain and engage global readers.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Recent Posts

  • हमें एक सीट मिलनी चाहिए…बिहार MLC सीट शेयरिंग पर NDA में मांझी ने फंसाया पेच, बोले- बीजेपी नेतृत्व से बात करेंगे
    by wjuhiji@gmail.com
    May 26, 2026
  • AI Wearable Projectors of the Future
    by wjuhiji@gmail.com
    October 1, 2025
  • The Future of Artificial Intelligence in Daily Life
    by wjuhiji@gmail.com
    October 1, 2025
  • Exploring Global Street Food Cultures
    by wjuhiji@gmail.com
    October 1, 2025
  • Home
Buy Now
Close

Search

Uncategorized

हमें एक सीट मिलनी चाहिए…बिहार MLC सीट शेयरिंग पर NDA में मांझी ने फंसाया पेच, बोले- बीजेपी नेतृत्व से बात करेंगे

By wjuhiji@gmail.com
May 26, 2026 3 Min Read
0

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है. विधायक कोटे की इन 9 सीटों पर होने वाले चुनाव ने एनडीए में आंतरिक खींचतान और बयानबाजी तेज कर दी है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बयान सबसे अहम है. बता दें कि मांझी ने एक सीट की मांग की है. उन्होंने कहा हमारी मांग पहले से है और मैं आज भी फिर मांग कर रहा हूं कि हमें एक सीट मिलता है तो बहुत अच्छा रहेगा. हमें एक सीट मिलना चाहिए और हम भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से दिल्ली जाकर पूरे मामले पर बातचीत करेंगे.

बिहार MLC सीट शेयरिंग

जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर हमें एक सीट मिलती है तो निश्चित तौर पर एनडीए में और अच्छे तरीके से कोआर्डिनेशन बना रहेगा, और हम गठबंधन के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं और रहेंगे. बता दें कि मांझी का बयान ऐसे वक्त आया है जब बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंदरखाने मंथन चल रहा है. सवाल अब यही है कि क्या एनडीए के भीतर सबकुछ सहज है या फिर सीटों को लेकर दबाव की राजनीति शुरू हो चुकी है?

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 1 जून से 8 जून के बीच नामांकन होगा, 9 जून को स्क्रूटनी होगी और 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 18 जून को मतदान होगा और 20 जून तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, क्योंकि वर्तमान 9 सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है. लेकिन, विधायक कोटे की इन 9 सीटों पर होने वाले चुनाव ने एनडीए में आंतरिक खींचतान और बयानबाजी तेज कर दी है .

जिन 9 सीटों पर चुनाव होना है, वे सभी विधानसभा के विधायकों के वोटों से चुनी जानी हैं . वर्तमान में जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें जेडीयू की कुमुद वर्मा और प्रोफेसर गुलाम गौस, आरजेडी के मोहम्मद फारूख और सुनील कुमार सिंह, बीजेपी के भीष्म साहनी और संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख और कांग्रेस के समीर कुमार सिंह शामिल हैं. इनके अलावा, जेडीयू के भगवान सिंह कुशवाहा और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा नवंबर 2025 में दिए गए इस्तीफों के कारण खाली हुई सीटों पर भी यह चुनाव कराया जा रहा है.

बता दें कि विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या के हिसाब से एनडीए और पाला बदल चुके विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर शह और मात का खेल शुरू हो गया है. ऐसे में यह चुनाव सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि बिहार की नई राजनीतिक सेटिंग का संकेत भी माना जा रहा है. साफ है कि जीतन राम मांझी का बयान सीधे तौर पर एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग पर दबाव की राजनीति माना जा रहा है.

बता दें कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भले छोटी पार्टी हो, लेकिन बिहार में महादलित राजनीति में उसका अपना प्रभाव माना जाता है. मांझी लगातार यह संदेश देने की कोशिश करते रहे हैं कि गठबंधन में उनकी पार्टी को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि वह दिल्ली जाकर बीजेपी नेतृत्व से बात करेंगे. इसका मतलब साफ है कि ‘हम’ इस बार प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि वास्तविक राजनीतिक हिस्सेदारी चाहती है! एनडीए के भीतर सबसे बड़ी चुनौती सीटों के संतुलन की है. बीजेपी और जेडीयू दोनों अपने-अपने नेताओं को एडजस्ट करना चाहती हैं. कई वरिष्ठ नेता राज्यसभा और विधान परिषद दोनों जगह अवसर तलाश रहे हैं. ऐसे में सहयोगी दलों की मांगों को पूरा करना आसान नहीं होगा.

अगर HAM को सीट दी जाती है तो किसी बड़े दल को अपने हिस्से में कटौती करनी पड़ सकती है. यही वजह है कि अंदरखाने बातचीत और लॉबिंग तेज हो गई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधान परिषद चुनाव भले संख्या बल के लिहाज से आसान दिखता हो, लेकिन इसके जरिए आने वाले विधानसभा चुनाव का राजनीतिक संदेश तय होगा.

Author

wjuhiji@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

AI Wearable Projectors of the Future

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हमें एक सीट मिलनी चाहिए…बिहार MLC सीट शेयरिंग पर NDA में मांझी ने फंसाया पेच, बोले- बीजेपी नेतृत्व से बात करेंगे
    by wjuhiji@gmail.com
    May 26, 2026
  • The Hidden Potential of Bitcoin
    by wjuhiji@gmail.com
    September 30, 2025
  • Kickstart Your Blogging Journey Today
    by wjuhiji@gmail.com
    September 30, 2025
  • Morning Routines That Boost Your Productivity
    by wjuhiji@gmail.com
    October 1, 2025

Search...

Samastipur Voice is a trusted local digital news platform dedicated to bringing fast, factual, and people-focused updates from Samastipur, Bihar, and beyond.

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • LinkedIn

Latest Posts

  • हमें एक सीट मिलनी चाहिए…बिहार MLC सीट शेयरिंग पर NDA में मांझी ने फंसाया पेच, बोले- बीजेपी नेतृत्व से बात करेंगे
    बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव की… Read more: हमें एक सीट मिलनी चाहिए…बिहार MLC सीट शेयरिंग पर NDA में मांझी ने फंसाया पेच, बोले- बीजेपी नेतृत्व से बात करेंगे
  • Travel to Make Your Child Happy
    Life is often defined by big milestones, but the real… Read more: Travel to Make Your Child Happy
  • Travel and Enjoy Delicious Foods
    Discover the joys of sharing your passions, stories, and experiences… Read more: Travel and Enjoy Delicious Foods

Pages

  • Stories
  • Typography
  • Terms and conditions

Contact

Phone

+91 8409803628

Email

samastipurvoiceofficial@gmail.com

support@samastipurvoice.com

Location

Samastipur, Bihar (India)

Copyright 2026 — Samastipur Voice. All rights reserved.